By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 18 Feb 2019 05:13 PM (IST)
नई दिल्ली: BSEB की मैट्रिक की परीक्षाओं की तारीख का एलान किया जा चुका है. बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा दो पाली (शिफ्ट) में ली जाएंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1:45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी. छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि वो प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ और समझ सकें.
जरूरी दिशानिर्देश
# कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. देर से आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी.
# छात्रों का परीक्षा भवन (एग्जाम हॉल) में जूता-मोजा पहनकर आना बैन है. ऐसा करने पर एंट्री नहीं मिलेगी.
# एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकते हैं.
# आंसर शीट और ओएमआर सीट में परीक्षार्थी का नाम, रॉल कोड, रॉल नंबर, विषय कोड, परीक्षा की तिथि आदि पहले से प्रिंट कर उपलब्ध कराई जा रही है.
# आंसर शीट और ओएमआर पर व्हाइटनर, इरेजर, नाखून, ब्लेड आदि का इस्तेमाल करना वर्जित है. ऐसा पाए जाने पर कदाचार का मामला मानते हुए रिजल्ट इनवैलिड कर दिया जाएगा.
यहां देखें डेट शीट

इस परीक्षा में 16,60,609 कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं. राज्य में कुल 1,418 सेंटर बनाए गए हैं.
यह भी देखें
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें